लखनऊ। रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (संरक्षा) हरिशंकर वर्मा शुक्रवार को लखनऊ में थे। उन्होंने जंक्शन, ऐशबाग व गोमतीनगर स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के अफसरों को निर्देश दिए।
महानिदेशक ने स्टेशनों के यार्ड का निरीक्षण किया और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, मल्हौर रेलखंड की सेफ्टी जांची। उन्होंने अधिकारियों के साथ ट्रेन से ट्रैक का निरीक्षण किया। साथ ही लखनऊ जंक्शन के अपग्रेडेशन के कामों का जायजा लिया और गोमतीनगर स्टेशन के सेकेंड फेज के काम को जांचा। एडीआरएम (परिचालन) नीतू व शाखाधिकारी मौजूद रहे।