माल। माल के सैदापुर में बिना पंजीकरण के चल रहे ओम साईं अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इस अस्पताल पर महिला की सहमति के बिना गर्भपात की दवा देने का आरोप है। महिला की शिकायत पर टीम ने जांच के बाद अस्पताल को बंद करने की संस्तुति की है। पड़ताल में पाया गया कि अस्पताल का अवैध तरीके से संचालन काफी समय से हो रहा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हॉस्पिटल को बंद करने का निर्देश दिया है।