लखनऊ। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच जिलाधिकारी विशाख जी ने बुधवार को फैजुल्लागंज के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित नागरिकों से बातचीत कर समस्याएं जानीं और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। फैजुल्लागंज में 52 नावें संचालित की जा रही हैं। इन्हें निर्धारित रूट पर चलाने और संवेदनशील इलाकों में नियमित भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने बताया कि प्रभावित नागरिकों के लिए चार राहत शिविर स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवाओं की किट वितरित कर रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में रात में पुलिस गश्त और कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। सांप व अन्य जीव-जंतुओं के बचाव के लिए वन विभाग की टीम भी तैनात है।
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम।
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम।