लखनऊ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ड्राफ्ट नामावलियों के प्रकाशन के बाद नोटिसों के निस्तारण के लिए चल रही सुनवाई प्रक्रिया का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुनवाई स्थल पर पहुंचे लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र लखनऊ पूर्व के अंतर्गत विकास भवन स्थित बीआरसी व एईआरओ के सुनवाई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालयों में चल रही सुनवाई प्रक्रिया देखी। अधिकारियों ने बताया कि नोटिसों के सापेक्ष नियमित रूप से सुनवाई की जा रही है और संबंधित डेटा अपलोडिंग का कार्य भी किया जा रहा है।