फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में धान का मूल्य भुगतान करने के निर्देश, सत्यापन न करने वाले लेखपालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 23 Oct 2020 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
धान की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने धान खरीद में ऑनलाइन पंजीकरण का सत्यापन न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों का पंजीकरण और उनका सत्यापन कराएं। जो लेखपाल सत्यापन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने किसानों को धान के मूल्य का भुगतान 48 घंटे में करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, मंत्री ने धान खरीद की व्यवस्था की पड़ताल के लिए सीतापुर के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उनसे किसानों ने पंजीकरण का लेखपाल द्वारा सत्यापन न करने की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने ये निर्देश दिए। सीतापुर के बिसवां ब्लॉक की साधन सहकारी समिति कैमहरा कला धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में नमी मापक मशीन ठीक से कार्य न करने की शिकायत मिली।

इस पर उन्होंने नई मशीन खरीदने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने अन्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पीसीएफ व धान खरीद से जुड़े अधकिारियों को धान खरीद में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें