लखनऊ। निशातगंज स्थित आर्य कन्या पाठशाला में मंगलवार को केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान एलुमनाई एसोसिएशन ने विज्ञान जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को नई दवा की खोज और विकास की वैज्ञानिक प्रक्रिया से परिचित कराया गया।
सीडीआरआई के वरिष्ठ पूर्व छात्र डॉ. विष्णु लाल शर्मा और प्रो. अर्चना तलवार ने बताया कि नई दवा के विकास में रोग की पहचान, प्रीक्लिनिकल व क्लिनिकल परीक्षण तथा नियामकीय स्वीकृतियां अहम चरण हैं। उन्होंने विज्ञान, जैव-चिकित्सा अनुसंधान और करियर के अवसरों की जानकारी दी। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।