फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी व जल संरक्षण वाले मॉडल नहीं किए जाएंगे स्वीकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पायर अवॉर्ड के लिए जेसीबी व जल संरक्षण वाले मॉडल नहीं होंगे स्वीकार
विज्ञापन

केंद्र सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत जेसीबी, जल संरक्षण आदि जैसे पुराने विषयों पर छात्रों के मॉडल स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को मानक के अनुसार मॉडलों के जरिए नए प्रयोगों को प्रदर्शित करना होगा।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड के तहत आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में उन्हीं मॉडलों को तरजीह दी जाएगी, जिनमें छात्रों के नवाचार झलकते हों। उन्होंने यह भी साफ किया है कि थर्माकोल शीट वाले मॉडल भी स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे। क्रियाशील मॉडल होने चाहिए। इंस्पायर अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से 10 के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की तरफ से उन्हें आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस योजना में ज्यादा से ज्यादा स्कूलों की छात्र टीमों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों को वेबसाइट www.inspireawards.gov.in पर 31 जुलाई तक आवेदन करना है। जिन छात्रों को विज्ञान में रुचि है वे इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके तहत चयनित छात्र विज्ञान से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन करते हैं। मॉडल बनाने के लिए छात्रों को केंद्र सरकार की तरफ से हर छात्र टीम को 10 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती है। इंस्पायर अवॉर्ड का मकसद स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाना और उनमें नवाचार को बढ़ावा देना है। इंस्पायर अवॉर्ड के तहत जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित होती है। राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी दिल्ली में आयोजित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें