भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की कोशिश है कि चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। दिसंबर में परिणाम घोषित होने केबाद जनवरी के दूसरे सप्ताह से अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक परीक्षण करा लिया जाए।
प्रदेश पुलिस में दरोगा के साढ़े नौ हजार पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया को विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दिसंबर के अंत में परीक्षा परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड की कोशिश है कि चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। दिसंबर में परिणाम घोषित होने केबाद जनवरी के दूसरे सप्ताह से अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक परीक्षण करा लिया जाए। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो तय की गई समय सारिणी में ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
नागरिक पुलिस के 9027, पीएसी में प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पदों के लिए 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए 12 लाख 37 हजार 147 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि जल्द ही उत्तर कुंजी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि दी जाएगी जिसमें उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। भर्ती बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि यह भर्ती प्रचलित है इस लिए चुनाव आचार संहिता का असर इस पर नहीं पड़ेगा। फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि चुनाव से पहले ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।