फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसपेक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल, मजदूर का कराया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्पेक्टर बाजारखाला ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। बीमारी से हुई मौत के बाद मजदूर का अंतिम संस्कार कराया। घाटमपुर थाना इनायत नगर फैजाबाद निवासी 65 वर्षीय रामतीरथ पांडेय की बीमारी से मंगलवार को मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी दुर्गा देवी के अलावा कोई नहीं था।
विज्ञापन

भूसामंडी के पास राजकीय प्रेस मजदूर कॉलोनी में रहने वाले इस परिवार की सूचना पर बाजार खाला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह तत्काल पहुंचे और दुर्गा देवी से मिलने के बाद रामतीरथ पांडेय का अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। धनंजय सिंह इससे पहले भी कई असहायों के अंतिम संस्कार के लिए मदद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें