लखनऊ। मंडलीय रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे सुनाव कुमार वर्मा ने अपने अधीनस्थों संग विंडो ट्रेलिंग कर उतरेठिया से आलमनगर रेलखंड की संरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उतरेटिया- ट्रांसपोर्ट नगर- आलमनगर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, शौचालय, टिकट वितरण काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम को देखा व काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। रेल कोच रेस्टोरेंट, सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम, स्टेशन पर साफ-सफाई, अप्रोच रोड व स्टेशन परिसर में ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया। संवाद