फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के शिलापट पर अंकित करें सांसद, विधायकों के नाम

Thu, 22 Oct 2020 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिलापट्ट को तैयार करता मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार ने जनता के हित में कराए जा रहे विकास कार्यक्रमों में सांसद व विधायकों को आमंत्रित करने और शिलापट पर उनका नाम अंकित करने के निर्देश दिए हैं। इस सबंध में प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जेपी सिंह द्वितीय ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश भेजे हैं।
विज्ञापन


जेपी सिंह ने कहा है कि प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने निर्देश दिए हैं कि भारत सरकार की गाइड लाइंस की तरह ही राज्य सरकार व राज्य सरकार की मदद से जनहित में कराए जा रहे विकास कार्यक्रमों में क्षेत्र के सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य को आमंत्रित किया जाए और शिलापट पर उनका नाम लिखवाया जाए। प्रोटोकॉल के अनुसार उनके बैठने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें