फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी सर्विलांस से मेट्रो ने एक माह बाद पकड़ा शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी मेट्रो ने सीसीटीवी सर्विलांस से एक माह पहले हुई छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पकड़ा है। 12 जनवरी को सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर लड़की से छेड़छाड़ कर आरोपी भाग गया था। पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को पुलिस ने किशोर सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि 12 जनवरी 2020 को सचिवालय मेट्रो स्टेशन क़े बाहर सीढ़ियों पर एक लड़की से छेड़छाड़ करके एक लड़का भाग गया था। इस मामले में मेट्रो ने थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। मेट्रो ने संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज चारबाग से सचिवालय के बीच ट्रेन व स्टेशन पर खंगाली थी जिसे पुलिस को भी जांच के लिए दिया गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध के पोस्टर भी लगवाए थे। मेट्रो ने इसकी फ़ोटो अपने स्टाफ़ को भी नजर रख़ने के लिए दी। शुक्रवार को वही आरोपी सचिवालय स्टेशन परिसर में घूमते देखा। शक होने पर उसकी जांच की गई। इसमें आरोपी की पहचान की गई। उसने भागने की कोशिश की लेकिन दबोच लिया गया। शनिवार को कैसरबाग पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई कर किशोर सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें