फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 को बहराइच जाएगी इंसाफ मंच-भाकपा (माले) की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बहराइच में मजारों-मदरसों पर चल रही बुलडोजर की कार्रवाई की जांच के लिए इंसाफ मंच भाकपा (माले) की टीम के साथ 20 जून को बहराइच जाएगी। यह निर्णय इंसाफ मंच की नरही स्थित लोहिया भवन में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में फिलिस्तीन के गाजा में इस्राइली हमले, प्रदेश सरकार की ओर से बहराइच में गाजी मेले को रोकने, मजारों, मदरसों पर बुलडोजर चलाने का विरोध किया गया। इंसाफ मंच के प्रदेश संयोजक अफरोज आलम ने कहा कि गाजी मियां मेले को रोकना और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई योगी सरकार की नफरत फैलाने वाली राजनीति का हिस्सा है। बैठक में नफीस अहमद, अब्दुल खालिक, जमाल खान, शकील जोगी, रमेश सिंह सेंगर, राजेश साहनी, श्रीराम चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, शिवाजी राय, शौकत, अंकित राज एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें