फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना साक्षात्कार चयन मामले में बनाई गई जांच समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में बिना साक्षात्कार डॉक्टर के चयनित होने के मामले में समिति बना दी गई है। चार सदस्यीय समिति जांच के बाद रिपोर्ट दाखिल करेगी। इस मामले में कार्यकारी कुलसचिव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था और कुलसचिव कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक का तबादला किया गया था।
विज्ञापन

कैंसर संस्थान में 96 चिकित्सकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था। अगस्त के अंत में साक्षात्कार होने के बाद चार सितंबर को चयनित डॉक्टरों की सूची जारी की गई थी। एनेस्थीसिया विभाग में छह डॉक्टरों का चयन हुआ था। चयनित चिकित्सकों की सूची में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. श्वेता अग्रवाल का नाम शामिल था, जबकि वे साक्षात्कार में शामिल ही नहीं हुई थीं। इस पर संस्थान प्रशासन का कहना था कि दूसरे अभ्यर्थी का चयन किया गया था, लेकिन नाम एक होने से गलती हो गई। इसे सुधार लिया गया है।
निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि रिजल्ट में संशोधन कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए सीएमएस डॉ. विजयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। उनके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक, कुलसचिव और मैटेरियल मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें