फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई में पोस्ट डॉक्टोरल और रेजिडेंट पदों के लिए प्रवेश परीक्षा 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में विभिन्न पोस्ट डॉक्टोरल और रेजिडेंट पदों के लिए प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। संस्थान के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी की ओर से इसका आदेश वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पीजीआई में पोस्ट डॉक्टोरल एडवांस फेलोशिप (पीडीएएफ), पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी), सीनियर रेजिडेंट (अस्पताल सेवाएं), जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक), सीनियर डेमोंस्ट्रेटर, मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट और स्टैटिस्टिकल फेलो के पद पर भर्ती होनी है। इन पाठ्यक्रमों और पदों के लिए सीट मैट्रिक्स 12 मार्च को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी। इनके आवेदन 12 मार्च से दो अप्रैल के बीच लिए गए थे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी अपडेट के लिए संस्थान की वेबसाइट http://www.sgpgims.org.in देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें