फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन से चंद घंटों पहले दो साल की मासूम को ऐसे आई मौत, मातम में बदल गई खुशियां

Wed, 05 Feb 2020 01:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिवांगी दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में चिनहट के सरिता विहार में बिल्डर की लापरवाही से दो साल की मासूम शिवांगी दुबे की मौत हो गई। वह 8 फीट गहरे सीवर टैंक में डूब गई। हादसे की जानकारी पर परिवारीजनों ने उसे निकालकर पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। परिवारीजनों के मुताबिक, शिवांगी का बुधवार यानि आज जन्मदिन था। परिवारीजन उसकी तैयारी में लगे थे। हादसे के बाद बिल्डर लापता हो गया। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। सरिता विहार कॉलोनी में विपिन दुबे पत्नी शिखा और दो साल की मासूम बेटी शिवांगी संग रहते हैं।

शिवांगी का जन्मदिन आज मनाया जाना था। इसके लिए परिवार तैयारी में लगा था। पड़ोस में त्रियाक्षा बिल्डर्स की ओर से मकान का निर्माण कराया जा रहा है। शिवांगी खेलते-खेलते उस निर्माणाधीन मकान में चली गई। अचानक वह आठ फीट गहरे सीवर टैंक में गिर गई। जब शिवांगी काफी देर तक नहीं मिली तो परिवारीजनों और पड़ोसियों ने तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कहने के बाद भी नहीं ढका टैंक

इसी दौरान पड़ोस में बन रहे मकान में काम कर रहे चेतन की नजर टैंक पर पड़ी। परिवारीजनों के साथ चेतन को मासूम का शव डूबा मिला। परिवारीजनों ने बिल्डर प्रदीप पाठक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे बच्ची की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

कॉलोनी में रहने वाले बाकी परिवारों ने भी प्रदीप पाठक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार कहने के बाद भी उसने इस टैंक को ढका नहीं, जिसके चलते बच्ची इस टैंक में जा गिरी। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में भी इसकी फोन कर शिकायत की गई थी, पर उनकी ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें