रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में खाली प्लॉट में बारिश के भरे पानी में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई। खेलते वक्त अचानक के बेटे के गायब होने पर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। चार घंटे बाद मासूम पानी में मृत अवस्था में मिला। बेटे की मौत से परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनका बेटा इस दुनिया में अब नहीं रहा। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
शक्ति नगर नई बस्ती निवासी शंकर शुक्ला के घर के पास खाली प्लॉट है, जो गहरा है। बारिश के चलते प्लॉट में पानी भर गया है। रविवार की शाम पांच बजे शंकर शुक्ला का बेटा निखिल शुक्ला (5) खेलते वक्त प्लॉट के पास पहुंच गया और पानी में डूब गया। बताते हैं कि घटना के समय परिजन घर के अंदर थे। कुछ देर तक निखिल दिखाई नहीं पड़ा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। चार घंटे बाद निखिल प्लॉट में मृत अवस्था में मिला। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। प्लॉट में बारिश के भरे पानी में डूबने से मासूम निखिल की जान गई।