फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का आरोपः अस्पतालों में नहीं मिला इलाज, मासूम की मौत

Thu, 02 Apr 2020 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में बुधवार को इलाज नहीं मिलने से पांच माह के एक मासूम की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि बच्चे को कोरोना होने की आशंका में अस्पतालों ने इलाज नहीं दिया। इससे मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। जानकीपुरम सेक्टर-एफ  निवासी निशांत सिंह सेंगर का बच्चा मंगलवार रात दूध पीने के बाद रात करीब 12 बजे अचानक रोने लगा।

चुप न होने पर वे बच्चे को लेकर जानकीपुरम के पास निजी अस्पताल गए। वहां ताला लगा था। इसके बाद रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल गए। वहां भी इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रास्ते में हुई मौत

फिर निशातगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से भी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इतना पूछा कि क्या परिवार में किसी की यात्रा हिस्ट्री है। शुभम का आरोप है कि सभी जगह कोरोना से संबंधित लक्षण और परिवार के बारे में पूछा।

परिवारीजन बच्चे को लेकर केजीएमयू के लिए निकले लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. नरेद्र अग्रवाल का कहना है कि शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें