लखनऊ। इनर व्हील क्लब अभ्युदय की ओर से मंगलवार को तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम दयालबाग के बागीचा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व मनोरंजक खेलों को कराया गया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में डॉ. मीनू कृपाल, पायल मेधी रत्ता, विभा सिंह, रितु अरोड़ा की टीम ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, क्लब की कोऑर्डिनेटर्स माया यादव, नम्रता चौहान, रविंदर कौर, सिप्रा भदौरिया, सुनीता सिंह तथा अन्य सदस्यों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी और सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।