फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में देरी युवाओं के साथ अन्याय : प्रियंका गांधी

Mon, 21 Sep 2020 11:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतियोगी युवाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। ग्राम विकास अधिकारी और दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों से बातचीत की। ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा 2018 में हुई थी, लेकिन अभी तक प्रतिभागियों की नियुक्ति नहीं मिली है। दरोगा भर्ती भी 2016 से लटकी पड़ी है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार बैठक कर भर्तियों पर विचार कर रही है। युवा जानना चाहते हैं कि सरकार गंभीर होकर प्रत्येक भर्ती के लिए सभी मसले सुलझाकर नियुक्ति की पक्की डेडलाइन का ब्यौरा रखेगी या नहीं। भर्तियों में देरी, उन्हें अटकाना व भटकाना युवा के साथ अन्याय है। यह बंद करिए।

एक अन्य ट्वीट में लिखा कि वीडीओ-2018 के युवा प्रतिभागियों से संवाद में बताया कि ये लोग परीक्षा दे चुके हैं। रिजल्ट आ चुका है, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। सरकार नहीं बताती कि नियुक्ति क्यों रुकी है। भर्तियों पर हो रही सरकार की मीटिंग से इन्हें न्याय मिलना चाहिए। प्रियंका ने ट्वीट किया कि यूपी में एसआई भर्ती के अभ्यर्थियों  से संवाद किया। एक बात कॉमन है कि सरकार की तरफ  से न तो कोई साफ  संवाद है और न ही कोई डेडलाइन। येनकेन प्रकारेण भर्ती प्रक्त्रिस्या फंस जाती है या फंसा दी जाती है। सरकार को युवाओं को रोजगार का हक देना चाहिए,  न कि यह चिंता देनी चाहिए कि कब मिलेगी उनके हक की भर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें