इसी स्कूल में हुआ बच्चे पर हमला
- फोटो : amar ujala
दूसरी ओर लड़की से भी एसपी टीजी ने बात की, उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को घटना में शामिल होने से पूरी तरह से इन्कार किया है। वह छुट्टी के लिए बच्चे को चाकू मारने से इनकार कर रही है। उसका कहना है कि वह पीड़ित छात्र को नहीं जानती, उसने कुछ नहीं किया है। पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली है, नाबालिग होने की वजह से उसकी पहचान जाहिर नहीं की जाएगी।
घटना के बाद अन्य बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल से लेकर चले गए
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद पुलिस को सूचना न देने और लापरवाही बरतने से गुस्साए अभिभावकों ने गुरुवार को जमकर स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। मंगलवार को हुई वारदात की जानकारी स्कूल प्रशासन ने बुधवार तक पुलिस को नहीं होने दी। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावक स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।