लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का इनोवेशन हब 18 जुलाई को सिडबी फंड ऑफ फंड्स इन्क्यूबेटर अवेयरनेस कार्यशाला आयोजित करेगा। इसमें संबद्ध संस्थानों के दो इन्क्यूबेशन प्रभारी और दो उत्कृष्ट इनोवेटर या स्टार्टअप शामिल होंगे। पंजीकरण के लिए 16 जुलाई तक गूगल फॉर्म भरना होगा। कार्यशाला में विशेषज्ञ इनक्यूबेटर्स को प्रदेश सरकार के 1000 करोड़ रुपये के यूपी फंड ऑफ फंड्स के तहत स्टार्टअप के लिए निवेश के अवसर, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देंगे। डीन इनोवेशन बीएन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार, सिडबी और विभिन्न एआईएफ के विशेषज्ञ स्टार्टअप्स को निवेश प्राप्त करने और प्रस्ताव तैयार करने के बारे में बताएंगे। सिडबी के प्रतिनिधि स्टार्टअप को निवेश के लिए उपयोगी बनाने पर विशेष सत्र आयोजित करेंगे।