फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के दीक्षांत में सम्मानित होंगी गोद लिए पांच गांवों की बाल प्रतिभाएं

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 31 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में गोद लिए गए गांवों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ ने भैंसामऊ, गाजीपुर, डिंगुरपुर, सोनवा और मिश्रीपुर के विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गर्ईं। दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में चित्रकला, भाषण, कहानी कथन और काव्य प्रतियोगिताएं दो वर्गों में हुईं। इनका विषय ''मेरी मां'' था। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगी। खेलकूद में चयनित बच्चों को दीक्षांत समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के निदेशक राकेश द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान एकात्म मानव दर्शन पर आधारित है। इसका उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें