फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टार्टअप की संभावनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के इनक्यूबेशन सेंटर, कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें सीआईआईएसएफ के निदेशक डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने युवाओं को स्टार्टअप की संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन




मुख्य वक्ता विनीत सक्सेना, सेतुकृत टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और सीईओ ने स्वास्थ्य तकनीकी क्षेत्र में स्टार्टअप के बारे में बताया। यह स्टार्टअप कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप फाउंडेशन में इनक्यूबेटेड है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हेड इनोवेशन हब महीप सिंह, मैनेजर इनोवेशन हब वंदना शर्मा, अनुराग त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें