फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हैलो... स्कूल में पढ़ रहीं तुम्हारी बेटियों का मैंने अपहरण कर लिया है, पाकिस्तानी नंबर से आई व्हाट्सएप कॉल

Fri, 16 Aug 2024 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के निगोहां थाना इलाके के एक गांव में पाकिस्तानी नंबर से छात्राओं के अपहरण की सूचना दी। साथ ही फिरौती भी मांगी। अभिभावकों को स्कूल में बेटियां सुरक्षित मिलीं। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अपहरण की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो... स्कूल में पढ़ रहीं तुम्हारी बेटियों का मैंने अपहरण किया है। अगर उन्हें सुरक्षित देखना चाहते हो तो रुपयों की व्यवस्था करो। नहीं तो उनकी हत्या कर दूंगा...। यह व्हाट्सएप कॉल पाकिस्तान के नंबर से मंगलवार को जालसाज ने निगोहां के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों की। 
विज्ञापन


अभिभावक जब स्कूल गए तो बेटियां सुरक्षित मिलीं। मामले में अभिभावकों ने तहरीर दी है। निगोहां गांव निवासी शैलेंद्र कुमार की बेटी गंगा देवी महिला डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार को वह स्कूल गई थी।

शैलेंद्र के मुताबिक सुबह 11:30 बजे व्हाट्सएप पर +923410274115 नंबर से कॉल आई। उस पर किसी पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था। कॉल उठाने पर ठग ने कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी का अपहरण करवाया है।
विज्ञापन


तुम्हें स्कैनर भेज रहा हू्ं। पैसों की व्यवस्था करो नहीं तो बेटी की हत्या कर दूंगा। इसी तरह अन्य अभिभावकों के पास भी कॉल आई। एसो अनुज तिवारी ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें