फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंद की तरह खुद तलाशनी होगी कॅरिअर की दिशा

Thu, 21 Aug 2014 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज लाइफ जीवन का सबसे अच्छा समय होता है लेकिन यही कॅरिअर के लिए भी महत्वपूर्ण समय है।
विज्ञापन


जिस तरह पानी की एक बूंद अपनी दिशा खुद तय करती है, उसी तरह छात्र-छात्राओं को अपना कॅरिअर तय करना होता है।

यह बातें श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी की उप कुलाधिपति पूजा अग्रवाल ने बुधवार को आयोजित नए छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह में कहीं।

एसआरएमयू में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलाधिपति पंकज अग्रवाल ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं।

कुलपति प्रो. एके सिंह ने बताया कि नए सत्र से संस्थान में एनसीसी का विंग भी शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त खेलकूद, संगीत, फैशन, तकनीकी आदि से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन परीक्षा नियंत्रक विजया सेठी ने किया। इस अवसर पर प्रो. वीएम दीक्षित, डॉ. वीके सिंह, डॉ. आकांक्षा निगम सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें