फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: नेपाल में दो समुदायों के बीच बवाल को लेकर भारत की सीमा बंद परेशान हो रहे लोग

Tue, 03 Oct 2023 03:02 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

नेपाल के एक जिले में दो समुदायों के बीच तनाव होने के कारण भारत-नेपाल की सीमा बंद कर दी गई है। इससे लोग परेशान हैं। सीमा बंद हो जाने से दोनों तरफ जाम लगा हुआ है। तफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन
बंद की गई भारत नेपाल सीमा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश नेपाल में दो समुदायों के बीच उभरे विवाद को लेकर वहां के बांके जिला प्रशासन ने कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर भारतीय सीमा को भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर से भारत की सीमा बंद होने से नेपाल व भारत के बीच आने-जाने वाले लोगों में काफी अफरातफरी का माहौल है। सीमा पर जाम की स्थिति से लोग परेशान हैं। हालांकि पुलिस सभी को समझाने बुझाने के साथ अपने घरों को वापस जाने की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में दरक गया इंडिया गठबंधन?: कांग्रेस का दावा- सपा के 200 नेता उनके संपर्क में, जल्द ज्वाइन करेंगे पार्टी




जिला प्रशासन कार्यालय बांके ने नेपालगंज उप-महानगरीय शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। मुख्य जिला अधिकारी विपिन आचार्य ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है। नेपाल में कुछ दिनों से धार्मिक तनाव देखा जा रहा था। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव कम करने के लिए प्रशासन ने सर्वदलीय बैठक की। इसके बाद बात न बनने के बाद यह कदम उठाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें