चेन्नई जाने वाले यात्रियों ने रविवार रात अमौसी एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा कर दिया, जब शाम 7.30 बजे रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू518 को रोके रखा गया। रविवार को जब यात्रियों ने विमान में बोर्डिंग करवा ली और इसके बाद भी फ्लाइट रवाना नहीं हुई तो यात्रियों ने केबिन क्रू के सदस्यों से वजह पूछी।