फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेंगू की पहले दिन ही सटीक पहचान करेगी स्वदेशी किट

विज्ञापन
एनबीआरआई में उप​स्थित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
लखनऊ। डेंगू के लक्षण सामने आते ही अब पहले दिन से संक्रमण की सटीक पहचान संभव है। इसके लिए स्वदेशी जांच किट विकसित की गई है, जो डेंगू का संक्रमण होते ही इसे पकड़ लेगी। इससे समय पर इलाज शुरू करने और गंभीर जटिलताओं से बचने में मदद मिलेगी। ये जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. नवीन खन्ना ने बुधवार को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के 73वें वार्षिक दिवस समारोह में दी।
विज्ञापन


संस्थान के कमल सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. खन्ना ने बताया कि इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (आईसीजीईबी), नई दिल्ली ने यह स्वदेशी जांच किट विकसित की है। इसका उद्देश्य डेंगू की शुरुआती पहचान को सस्ता और सुलभ बनाना है। इससे महंगी आयातित जांच किटों पर निर्भरता भी घटेगी। उन्होंने इस पहल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की दूरदर्शी सोच और योगदान का उल्लेख किया।
एनबीआरआई निदेशक डॉ. जबीर अहमद ने वैज्ञानिक अनुसंधान को समाज की जरूरतों से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर संस्थान और ग्रीन फाउंडेशन, इंफाल के बीच पुष्पीय फसलों के क्षेत्रीय परीक्षण के लिए समझौता भी हुआ।
विज्ञापन


एक साल में 16 नई पादप प्रजातियों की खोज

एनबीआरआई की वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों में विज्ञान के लिए 16 नई पादप प्रजातियों की खोज प्रमुख रही। इनमें 10 लाइकेन और छह फूल वाले पौधों की प्रजातियां हैं। टमाटर की भंडारण अवधि बढ़ाने, चावल में आर्सेनिक का संचय घटाने और माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण पर भी शोध हुआ। गुलदाउदी की दो नई किस्में विकसित की गईं। वर्षभर में 185 शोधपत्र प्रकाशित हुए। समारोह में वार्षिक रिपोर्ट और हिंदी पत्रिका ''विज्ञान वाणी'' का विमोचन तथा उत्कृष्ट शोध, पेटेंट और प्रौद्योगिकी के लिए पुरस्कार भी दिए गए।

एनबीआरआई में उपस्थित विशेषज्ञ।

एनबीआरआई में उपस्थित विशेषज्ञ।

एनबीआरआई में उपस्थित विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें