फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी भारत की विविधता

विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में बृहस्पतिवार को माहेश्वरी समाज ने धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारत की विविधता के दर्शन भी हुए। समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं ने गीत-संगीत पर प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय वेशभूषा और परंपराओं के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि विशेष सचिव गृह राकेश मालपानी रहे। इस दौरान 75 वर्ष पूरे करने वाले बुजर्गों व्यंकटेश बंग, लक्ष्मी नारायण शारदा, पुष्पा गटटानी, कमला कलंती और सरोज माहेश्वरी को सम्मानित किया गया।

छह युगलों को स्वर्णिम जीवन साथी सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। महिला मंडल की ओर से शिव स्त्रोत, लघु नाटिका, रंगीलो भारत समेत नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। समाज के अध्यक्ष शरद लाहोटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य आकर्षण रही सांस्कृतिक परेड। मनीषा चोला ने भारत माता का मार्मिक चित्रण किया। इस दौरान विनोद माहेश्वरी, विनम्र माहेश्वरी, निखिल बलदुआ, शरद, नवल, रमन, लक्ष्मीकांत, नंदकिशोर, राधेश्याम समेत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें