लखनऊ। भारतीय व्हीलचेयर हैंडबॉल टीम स्पेन में आयोजित चौथी आईएचएफ विश्व चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेगी। कोटेश्वर रामावत को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह चैंपियनशिप स्पेन के ग्रानोलर्स शहर में 16 से 20 सितंबर तक खेली जाएगी। चयनित भारतीय टीम शनिवार को मुंबई से स्पेन के लिए रवाना हो गई। रवानगी से पहले मुंबई में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आनन्देश्वर पांडेय और तेजराज सिंह को टीम का दल प्रमुख बनाया गया है। टीम में कोटेश्वर रामावत (कप्तान), सुरेश धारावत, साक्षी, मीनाक्षी हरिचंद्र जाधव, अजीत कुमार शुक्ला, अनिल कुमार, सोमनाथ पांडुरंग जाधव, अभिजीत अप्पासाहेब पाटिल, फकीरप्पा कराविनकोप्पा, सिद्दप्पा पटागुंडी। आनंद बाजीराव माने मुख्य कोच और प्रियदीप सिंह कोच की भूमिका में होंगे।