लखनऊ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ व मुथूट ग्रुप के साझा सहयोग से रविवार को लेखराज कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की टीम के सहयोग से 26 लोगों ने रक्तदान किया।
उद्घाटन सोसाइटी के चेयरमैन ओपी पाठक ने किया। मुथूट ग्रुप के सीनियर रीजनल मैनेजर अनिल कुमार ने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए हौसला अफजाई की। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी दानियों का आभार जताया। एक्जीक्यूटिव काउंसिल अरविंद पाठक, रूप कुमार शर्मा, कुश मिश्रा, रवींद्र कुमार,आलोक सक्सेना, कार्यालय सहायक हर्षित शुक्ला व मुथूट ग्रुप के रमेश बाबू, मानवेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।