फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुलंद हौसलों के साथ चीन रवाना हुई भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चीन के जिनझोंग में 24 जून से 4 जुलाई तक होने वाली 25वीं आईएचएफ महिला जूनियर (अंडर-20) विश्व हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम सोमवार को नई दिल्ली से रवाना हो गई। यह पहला अवसर है कि कि जब भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इस चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम में उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव को भी जगह मिली है। सौम्या श्रीवास्तव पिछले साल थाईलैंड में हुई आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल जूनियर बालिका कॉन्टिनेंटल फेज टूर्नामेंट की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम की सदस्य रह चुकी हैं। वह वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मोहम्मद तौहीद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) के महासचिव डा. तेजराज सिंह और कार्यकारी निदेशक डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय ने टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम के मुख्य कोच सचिन चौधरी होंगे। एचएआई की अध्यक्ष अलका दास ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। एचएआई के कार्यकारी निदेशक डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारतीय टीम को कोई सरकारी वित्तीय सहायता नहीं प्राप्त हुई है। हालांकि एचएआई खिलाड़ियों और अधिकारियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। फिर भी कुछ आकस्मिक खर्च खिलाड़ियों और अधिकारियों को स्वयं वहन करने पड़ेंगे।
टीम- सुजाता (दिल्ली), सौम्या श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), प्रदन्या बालासो माने (महाराष्ट्र), अमृता (हरियाणा), स्वाति (बिहार), शिवानी देवी, मुस्कान, नेहा चौहान, कनिष्का, ऋद्धिमा, गरिमा (सभी हिमाचल प्रदेश), लविशा गहलावत (चंडीगढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें