फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्यशाला में बच्चों को सिखाए भारतीय संस्कार

Tue, 26 Aug 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शुचिता संस्कारशाला का आयोजन सोमवार को वृंदावन योजना स्थित
विज्ञापन
लखनऊ। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शुचिता संस्कारशाला का आयोजन सोमवार को वृंदावन योजना स्थित सेक्टर-6बी में किया गया। इसमें 40 से अधिक बच्चों ने भाग लिया जिन्हें भारतीय संस्कारों के साथ तन, मन और धन हर स्तर पर पवित्रता लाने के गुर सिखाए गए। साध्वी सुदेशना भारती ने वाणी की पवित्रता के बारे में बताया और जीवन में सदैव विनम्रता अपनाने को कहा। उन्होंने सही शब्दों का चयन और हरि भजन का महत्व समझाया। संयोजिका साध्वी ऋतु भारती ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थान है। संस्थान की लखनऊ शाखा प्रति माह एक कार्यशाला का आयोजन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें