फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं के सशक्तीकरण से आत्मनिर्भर बनेगा भारत

विज्ञापन
सहकारिता भवन में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानः महिला सम्मेलन हुआ
विज्ञापन
लखनऊ। सहकारिता भवन में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियानः महिला सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता व नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब तक देश की महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होगी, भारत आत्मनिर्भर नहीं हो सकता। भारत की नारी शक्ति हमारी पूंजी है। नगर निगम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई योजनाओं पर काम कर रहा है। स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कल्पना तिवारी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें