फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: खाली स्टेडियम में होगा भारत दक्षिण अफ्रीका का वनडे मैच, अब तक सभी टिकट होंगे वापस

Fri, 13 Mar 2020 12:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विराट कोहली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ व कोलकाता में होने वाले वनडे मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। लखनऊ में अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में 15 मार्च को दूसरा वनडे होना है, जबकि कोलकाता में 18 मार्च को अंतिम मैच।

विज्ञापन


दरअसल, खेल मंत्रालय ने परामर्श जारी कर कहा है कि अगर किसी  खेल प्रतियोगिता को स्थगित नहीं किया जा सकता है तो फिर दर्शकों के बिना इसका आयोजन किया जाना चाहिए। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘अगर हमें भीड़ जुटाने से बचने की सलाह दी जाती है तो हमें उसका पालन करना होगा।’

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि हम बीसीसीआई के निर्देशानुसार काम कर रहे हैं। मैच तय समय पर होगा। वहीं, इकाना के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने कहा कि बीसीसीआई का निर्देश सर्वोपरि है। कोरोना के डर से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

टिकट बिक्री बंद

आईपीएल: नहीं आ सकेंगे 60 खिलाड़ी
वीजा रद्द कर दिए जाने के कारण आईपीएल में भी आठ टीमों के 60 खिलाड़ी भारत नहीं आ सकेंगे।

15 मार्च को भारत-द. अफ्रीका में होना है मुकाबला, टिकट बिक्री बंद
सूत्रों के अनुसार लखनऊ में होने वाले मैच के तकरीबन आधे टिकटों (करीब चार करोड़ रुपये की) की बिक्री हो चुकी है। अब ये पैसे लौटाए जाएंगे। इस बीच, बृहस्पतिवार से टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई।

सीएम ने भीड़ रोकने के दिए निर्देश
मैच को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम अफसरों संग बैठक की। उन्होंने केंद्र के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए इकाना में बिना दर्शकों के मैच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के आसपास भी भीड़ का जमावड़ा न होने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार की एडवाइजरी के बाद बीसीसीआई ने मैच बिना दर्शकों के कराने के निर्देश भेजे हैं।
विज्ञापन

50 हजार लोगों की एक साथ स्क्रीनिंग संभव नहीं

स्वास्थ्य विभाग ने लिखा था पत्र- 50 हजार लोगों की एकसाथ स्क्रीनिंग संभव नहीं, टाल दिया जाए मैच
स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ में क्रिकेट मैच देखने आने वालों की एक साथ स्क्रीनिंग कराने को लेकर बृहस्पतिवार को हाथ खड़े कर दिए। मैच में तकरीबन 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही थी। विभागीय मंत्री व शासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा, इतने लोगों की स्क्रीनिंग आसान नहीं होगी।

लिहाजा अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 15 मार्च को होने वाले मैच को टाल दिया जाए। बाद में, बीसीसीआई के निर्देश पर यह मैच बिना दर्शकों के कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें