फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 को लखनऊ पहुंचेंगी भारत और अफगानिस्तान की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आईपीएल में टी-20 मुकाबलों की चकाचौंध के बाद शहर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में एकदिवसीय मुकाबले की धूम देखने को मिलेगी। बात हो रही है 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की, जिसके लिए दोनों टीमें 15 जून को लखनऊ पहुंच जाएंगी। छह जून से दोनों देशों के बीच हो रही सीरीज के तहत एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

इसमें दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ में के इकाना स्टेडियम में प्रस्तावित है। मुकाबले के लिए टिकट दरें जारी कर दी गई है। फिलहाल डिस्ट्रिक्ट एप पर ऑनलाइन टिकट बेचे जा हैं। इसकी दर 599 से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक होगी। आगामी सात जून से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर इकाना स्टेडियम में गेट नंबर दो पर काउंटर बनाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के तहत 13 मई को धर्मशाला में पहले मैच के बाद 15 जून को दोनों टीमें लखनऊ पहुंचंेगी। इस दिन विश्राम के बाद 16 जून को दोनों ही टीमों का संयुक्त अभ्यास होगा और 17 जून को मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शहर में दिखेगा रो-को का जलवा
आईपीएल को छोड़ दिया जाए तो टेस्ट और टी-20 से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल वनडे फॉर्मेट पर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल रो-को की जोड़ी एक बार फिर जलवा बिखेरती नजर आएगी। भले ही मुकाबला अफगानिस्तान की कमजोर टीम से है, लेकिन कोहली और रोहित को खेलते देखने के लिए प्रशंसकों का स्टेडियम में जमावड़ा लगना तय है। आईपीएल में इस सत्र में मुंबई का मुकाबला लखनऊ में नहीं हुआ था। इस कारण रोहित शर्मा यहां खेलने नहीं आए, जबकि दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके। ऐसे में लखनऊ के प्रशंसक चाहेंगे कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले दोनों दिग्गज बल्लेबाजों से बड़ी पारी देखने को मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें