फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र देव, दिनेश शर्मा फिर जाएंगे विधान परिषद, उम्मीदवारों का पैनल तय

Tue, 05 Jan 2021 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा 10 से 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसमें क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन का ध्यान रखा जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार शाम प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य 14 उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया। उम्मीदवार चयन के लिए अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजदूगी में चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। 10 उम्मीदवारों को चुनाव जिताने के लिए पार्टी के पास पर्याप्त संख्या बल है। जबकि 11वें उम्मीदवार के लिए नामांकन के अंतिम दिनों में स्थिति देखकर निर्णय लिया जाएगा। 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य को फिर परिषद भेजने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, जेपीएस राठौर, प्रियंका रावत, अनूप गुप्ता और अश्विनी त्यागी, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह कानपुर-बुंदेलखंड, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव और अंजना माहौर के नाम पर चर्चा की गई। 

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव के लिए 7 से 17 जनवरी तक जिलों में होने वाली बैठकों, पंचायत चुनाव के लिए पार्टी के एजेंडे और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नीलिमा कटियार सहित सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें