फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: यातायात निरीक्षक टीम के साथ अभद्रता का मामला, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा निलंबित, एक को चेतावनी

Thu, 24 Nov 2022 08:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी  संजय कुमार ने गौतम कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। गौतम को अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर उदासीनता बरतने और गंभीर आरोपों के अंतर्गत अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए निलम्बित कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी  संजय कुमार ने गौतम कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। गौतम को अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर उदासीनता बरतने, डिपो में भ्रष्टाचार बढ़ाने, परिवेक्षीय नियंत्रण शिथिल रखने, मुख्यालय द्वारा दिये गये आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना करना, परिवहन निगम की छवि धूमिल करने तथा परिवहन निगम अधिकारी सेवा (सामान्य) विनियमावली 1988 का उल्लंघन करने आदि गंभीर आरोपों के अंतर्गत अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए निलम्बित कर दिया गया है।

विज्ञापन

एक अन्य प्रकरण में चित्रकूट धाम डिपो के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा को लापरवाही बरतने के एवज में कठोर चेतावनी दी है, जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।  शर्मा ने बांदा डिपो की बस संख्या यूपी-90टी-1074 में कार्यरत परिचालक द्वारा की गयी यात्रियों के साथ अभद्रता एवं सरकारी कार्य में व्यवधान का संज्ञान नहीं लिया गया। इससे निगम की छवि धूमिल होने के साथ-साथ राजस्व पर भी असर पड़ा है।


बता दें कि अरविन्द मिश्रा यातायात अधीक्षक, मुख्यालय चेकिंग दल, प्रयागराज क्षेत्र द्वारा चेकिंग के दौरान परिचालक ने व्यवधान उत्पन्न किया। परिचालक ने  मशीन एवं ईटीएम स्लिप छीन लिया और नन्दलाल पाल, सहायक यातायात निरीक्षक की डायरी छीनकर मारते हुए बस में बैठाकर चित्रकूट की तरफ लेकर चले गये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाही करने, कराये जाने के विशेष प्रयास नहीं किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें