फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध कब्जा हटाने पहुंचे लेखपाल से अभ्रदता, चार लोगों पर केस

Tue, 25 Jul 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे राई गांव में अवैध कब्जा की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ युवकों ने अभद्रता के साथ राजस्व दस्तावेज व मोबाइल छीनकर भगा दिया। लेखपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूरे राई में नवीन परती पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने की शिकायत गांव के ही राजकुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की थी। गत रविवार को जांच करने लेखपाल रूपेश चंद्र मौर्या गांव पहुंचे। लेखपाल ने निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए तो लोगों को गुस्सा भड़क गया। अभद्रता करते हुए युवकों ने लेखपाल से राजस्व अभिलेख व मोबाइल छीन लिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। लेखपाल ने मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी।
लेखपाल ने नसीराबाद थाने में पहुंचकर तहरीर दी। मामले में गांव के पारसनाथ शुक्ल, अंकित कुमार, अंबुज शुक्ला व गुलाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नसीराबाद एसओ राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें