फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान फुल, दोगुने से ज्यादा बढ़े किराये

Tue, 24 Dec 2013 01:15 AM IST
निशांत/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां बिताने के लिए दिल्ली-गोवा लोगों की पहली पसंद बन गए हैं।
विज्ञापन


हालत ये है कि गोवा और दिल्ली जाने वाले विमानों में सीटों को लेकर मारामारी मच गई है। सभी विमान कंपनियों ने लखनऊ से मुंबई होकर गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है।

इसका असर विमान किराये पर भी साफ नजर आ रहा है। लखनऊ से गोवा का किराया 14 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये पहुंच गया है। वहीं, लखनऊ से दिल्ली का 24 और 29 दिसंबर का किराया भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली का विमान किराया 2200 रुपये से बढ़कर 5609 से 6238 रुपये के बीच पहुंच गया है। इसी तरह, कोलकाता जाने वाले विमान का किराया भी 13 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये हो गया है।

इसके अलावा लोग मुंबई भी जाना पसंद कर रहे हैं। मुंबई का किराया 13 हजार रुपये से 16 हजार रुपये के बीच पहुंच गया है। क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां बिताने के लिए लोग टूर एजेंसियों में जमकर पैकेज बुक करा रहे हैं।
विज्ञापन


नए साल पर गोवा के लिए 25 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक के पैकेज बुक हो गए हैं। इसके अलावा लोग नैनीताल, मसूरी और शिमला जाना भी पसंद कर रहे हैं।

विदेश जाने वाले पर्यटकों ने मलेशिया, सिंगापुर और बैंकाक के पैकेज बुक कराए हैं। इसमें सबसे अधिक मांग सिंगापुर की है। सिंगापुर में दो दिन व तीन रात का पैकेज 28 से 36 हजार रुपये के बीच उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें