फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़े मरीज, 131 नए पॉजिटव, छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण कल

Wed, 24 Feb 2021 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में बुधवार को 131 नए मरीज मिले हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं 203 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 2190 हो गई है। तीन नए मरीजों की मौत के साथ अब तक कुल 8721 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक प्रदेश में 603103 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 592192 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में सबसे अधिक मरीज प्रयागराज में 28, लखनऊ में 23, फिरोजाबाद में 16, मेरठ-लखीमपुर में 6-6, आगरा, झांसी, गौतमबुद्ध नगर और कानपुर में 4-4 मरीज मिले हैं। 44 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


छूटे हुए सभी पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मी बृहस्पतिवार 25 फरवरी को टीकाकरण करा सकेंगे। स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का यह अंतिम मौका है। कुल 2731 सत्र में 2.40 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि छूटे हुए पंजीकृत फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी बृहस्पतिवार को टीकाकरण करा लेने की सुविधा दी गई है। फ्रंटलाइन वर्कर अपना मोबाइल नंबर और पहचान पत्र साथ ले जाकर प्रदेश में कहीं भी चल रहे सत्र पर जाकर अपना टीकाकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ प्रदेश स्तर पर हर्ड इम्यूनिटी के विकसत करने के लिए 75 प्रतिशत जनता का टीकाकरण कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों का 28 जनवरी का टीकाकरण किया गया था। उनको दूसरी डोज भी बृहस्पतिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन


बीते पांच दिनों में कोरोना संक्रमण
24  फरवरी    131
23  फरवरी    108
22  फरवरी    85
21 फरवरी    89
20 फरवरी    114
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें