नगर निगम के समाधान शिविर में शुक्रवार को पहुंचे लोग।
लखनऊ। गृहकर की गड़बड़ी दूर करने के लिए शुक्रवार में नगर निगम मुख्यालय में समाधान शिविर लगाया गया। इसमें 62 भवन स्वामियों को चार गुना तक बढ़ा हाउस टैक्स कम होने पर राहत मिली। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट ने बताया कि जेसी बोस वार्ड में कंधारी बाजार के मो. अली शौकत अली के भवन के जीआईएस का वार्षिक मूल्य 36,720 रुपये कर दिया गया था। इसे सही कर 8775 रुपये किया गया। इसी तरह बाबू बनारसी दास वार्ड के राम सहाय के भवन के जीआईएस का वार्षिक मूल्य 23,760 रुपये से 14,580 रुपये, राम नगर, तिलक नगर-कुण्डरी रकाबगंज वार्ड केएस श्रीवास्तव के भवन का वार्षिक मूल्य 20,880 से 12672 रुपये हो गया। जोन एक में सात, दो में 2, तीन में 9, चार में 5, 6 में 8, सात में 12, आठ में 12 आपत्तियों का निस्तारण किया गया।