फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो उपकेंद्रों की बढ़ाई गई क्षमता, 30 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Fri, 14 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने वाली है। इसके लिए ओवरलोड विद्युत उपकेंद्रों में क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके लिए विद्युत उपकेंद्र डीह और लालगंज क्षेत्र के बरस उपकेंद्र को चुना गया है। यहां पर पहले से लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। क्षमता बढ़ जाने से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र डीह में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर पहले से लगे हैं। दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। इस समस्या को देखते हुए यहां पर पांच एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाया गया। अब उपकेंद्र की क्षमता 15 एमवीए हो गई है। यहां पर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसे उर्जीकृत कर विश्वबैंक फीडर जोड़कर चलाया जा रहा है।
इसी तरह विद्युत उपकेंद्र बरस में पांच एमवीए का एक ही ट्रांसफार्मर लगा था। एक ट्रांसफार्मर होने की वजह से आपूर्ति में दिक्कत होती थी। आए दिन कोई न कोई खामी होने की वजह से उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही थी। यहां पर एक और पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यहां की कुल क्षमता 10 एमवीए हो गई है। ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें