आयकर विभाग की टीम ने सोमवार सुबह एक बड़े सराफ के लखनऊ सहित चार जनपदों के ठिकानों पर छापा मारा है। अन्य जनपदों में बदायूं, बरेली और मुरादाबाद शामिल हैं। आयकर अफसरों की सबसे बड़ी टीम बरेली में जांच में लगी हैं। इस जांच के दौरान लखनऊ सहित सभी जगहों पर कारोबारी के शोरूम और आवास पर मिल रहे दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लखनऊ में गोमती नगर स्थित आवास और शोरूम पर चार टीमें जांच कर रही हैं।
आयकर छापे की संयुक्त निदेशक (जांच) अजय कुमार ने बताया कि ज्वैलर्स के लखनऊ, बरेली, बदायूं और मुरादाबाद के 12 से अधिक ठिकानों पर जांच चल रही है। इनमें शोरूम और मालिकानों के आवास भी शामिल हैं। आयकर अधिकारियों के अनुसार लखनऊ के शोरूम में गहनों के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया जा रहा है।
राजधानी के सराफा कारोबारियों ने बताया कि ज्वैलर्स का कारोबारी घराना बदायूं का है। जिसके बदायूं और बरेली में कई बड़े शोरूम हैं। जिनकी खरीदारों के बीच अपनी साख है। बदायूं छापे में शामिल अफसरों ने बताया कि मालिकानों की बदायूं में कई बीघे में कोठी है, जिसमें वह जांच कर रहे हैं।