फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी प्रत्याशी बने व्यवसायी के घर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी के मनोनीत एमएलसी पद के प्रत्याशी और शालीमार ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजय सेठ और पार्टनर खालिद मसूद के लखनऊ समेत तीन अन्य राज्यों की राजधानी के २० ठिकानों पर छापामारी की।
विज्ञापन


इस छापामारी में शालीमार ग्र्रुप में राजनेताओं की काली कमाई के निवेश का खुलासा हुआ है। आयकर अफसरों ने जांच के दौरान राजनेताओं के करोड़ों रुपए की रकम को कंस्ट्रक्शन कंपनी में लगाए जाने के अभिलेख को जब्त किया है। जांच में काफी नकदी, सोने के गहने एवं लॉकर्स भी मिले हैं।

आयकर विभाग (जांच) इकाई ने गुरुवार को सुबह १० बजे  शालीमार ग्रुप के लखनऊ में 14 और कोलकाता, मुंबई एवं दिल्ली में ६ ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय एवं रेवेन्यू इंटेलीजेंस टीम की मौजूदगी में सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू जिसकी आधिकारिक पुष्टि कार्यकारी महानिदेशक (जांच) आनंद दीप ने की।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस छापामारी  के दौरान  विक्रमादित्य मार्ग स्थित संजय सेठ एवं पार्टनर खालिद मसूद के घर, बनारस ग्लास हाउस, लालबाग के शालीमार स्क्वायर, गोमतीनगर विभूतिखंड में शालीमार टाइटेनियम बिल्डिंग के ११ वे तल पर जांच शुरू हुई। लालबाग स्थित शालीमार स्क्वायर में संजय सेठ का कार्यालय बंद होने के कारण आयकर टीम को उसके खुलने तक इंतजार करना पड़ा।

आयकर टीम को १० घंटे की जांच में शालीमार ग्रुप में राजनेताओं की निवेश की गई काली कमाई से जुड़ी डायरी एवं अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन कंपनी से हुई कमाई पर आयकर चोरी किए जाने के भी साक्ष्य मिले जिनको जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

कैसे चली पूरी कार्रवाई

लखनऊ की छापामारी में संजय सेठ एवं पार्टनर के घरों से बड़े पैमाने पर नकदी और कीमती गहने मिले हैं। एक बड़े अफसर ने बताया कि अलमारी से मिले नोटों की गिनती एवं गहनों की कीमत की गणना करने का कार्य शाम को शुरू हुआ।

इन नोटों की गिनती,  गहनों की कीमत तय करने और अहम दस्तावेजों की जांच का कार्य गुरुवार को पूरी रात तक चलेगा। शुक्रवार सुबह १० बजे तक गणना हो सकेगी कि संजय सेठ एवं पार्टनर के घरों से कुल कितनी नकदी एवं गहने पाए गए हैं।  छापामारी में संजय सेठ एवं पार्टनर के सात लाकर्स विभिन्न बैंकों में मिले हैं जिनको सील कर दिया गया है।  

कंस्ट्रक्शन कंपनी शालीमार ग्रुप के ठिकानों पर छापामारी करने के लिए आयकर विभाग के कुल १०० अफसर एवं कर्मी सभी ठिकानों पर डटे हैं। इनकी जांच टीम में दिल्ली के अफसर भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस एवं पीएसी के १०० जवान सुरक्षा में तैनात हैं। जांच टीम ने बताया कि संजय सेठ एवं पार्टनर के ठिकानों पर शुक्रवार शाम तक जांच चलने की उम्मीद है।

संजय सेठ ऐसे बिल्डर हैं, जिनका जलवा मायावती सरकार से लेकर सपा सरकार तक में कायम हैं। सपा सरकार में उनका दबदबा और बढ़ गया। उनके नौकरशाह से भी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में संजय सेठ के ठिकानों पर छापेमारी से यूपी के नौकरशाही में भी हलचल मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें