फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन IAS समेत कई अफसरों के घर छापे, कैश गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीन

Thu, 25 May 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
काली कमाई पर तीन आईएएस समेत चार अफसरों के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार को ताबड़तोड़ छापे मारे। ये छापे निदेशक स्वास्थ्य हृदय शंकर तिवारी, विशेष सचिव कारागार सत्येंद्र कुमार सिंह, ग्रेटर नोएडा के एसीईओ विमल कुमार शर्मा और उनकी पत्नी आरटीओ ममता शर्मा के ठिकानों पर मारे गए।
विज्ञापन


इन अफसरों से संबंधित लखनऊ, मेरठ, बागपत, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, मैनपुरी के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। इन अफसरों के यहां से बेहिसाब नकदी और बेनामी संपत्ति में निवेश के दस्तावेज मिले हैं।

लखनऊ में सत्येंद्र कुमार सिंह के यहां तो इतना कैश बरामद हुआ कि उसे गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। यही नहीं काली कमाई के भारी भरकम निवेश के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। आयकर अफसरों का कहना है कि इन अफसरों के घर पूरी रात जांच चलेगी।
विज्ञापन

इन जगहों पर मारे गए छापे

हृदय शंकर तिवारी - फोटो : amar ujala
आयकर महानिदेशक (जांच) इकाई के 150 से ज्यादा अफसरों ने सुबह 9 बजे से सामूहिक रूप से छापामारी शुरू की।

हृदय शंकर तिवारी के बागपत, मेरठ, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ में 8 ठिकानों, विमल कुमार शर्मा व उनकी पत्नी ममता शर्मा के ग्रेटर नोएडा, मेरठ, मैनपुरी स्थित 8 ठिकानों और सत्येंद्र कुमार सिंह के लखनऊ एवं नोएडा के 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

आयकर विभाग के उप निदेशक जयनाथ वर्मा के मुताबिक तीनों आईएएस अफसरों के ठिकानों से बड़े पैमाने पर बेनामी संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे हैं।

हृदय शंकर के आवास से मिले 90 लाख कैश
निदेशक स्वास्थ्य हृदय शंकर तिवारी बागपत में डीएम रह चुके हैं। इनके ठिकानों से 90 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ।

भट्ठा संचालकों से लाखों रुपये के लेन-देन के दस्तावेज भी मिले। लखनऊ में दो बैंक लॉकर का भी पता चला है। आयकर अफसरों का मानना है कि इन लॉकरों से आभूषण के साथ ही कैश बरामद हो सकता है।

लखनऊ में विभूतिखंड और एल्डिकोग्रीन स्थित आवासों से निवेश के दस्तावेज मिले हैं। देवा रोड पर बड़े फार्म हाउस का पता चला है।

विमल शर्मा के नौकर के घर से 25 लाख जब्त, आरटीओ पत्नी का आवास सील

विमल कुमार शर्मा - फोटो : amar ujala
ग्रेटर नोएडा के एसीईओ विमल कुमार शर्मा मैनपुरी में डीएम रह चुके हैं। विमल के ग्रेटर नोएडा में एक खास नौकर के घर से 25 लाख रुपये कैश जब्त किया गया है। जांच के दौरान नौकर ने आयकर अफसरों को बताया कि यह कैश साहब (विमल कुमार शर्मा) का है।

नौकर के घर से 25 लाख कैश जब्त किये जाने के बाद  विमल कुमार शर्मा के अन्य खास नौकरों की भी जांच की जा रही है। ग्रेटर नोएडा स्थित आवास की जांच में दो लॉकर भी पाए गए। हालांकि ममता शर्मा का आवास बंद मिला। उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सत्येंद्र के यहां शाम तक 40 लाख गिने, इतना कैश कि मशीन मंगानी पड़ी

सत्येंद्र कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
विशेष सचिव जेल सत्येंद्र कुमार सिंह के लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विपुल खंड और गोमतीनगर विस्तार के ठिकानों से बड़े पैमाने पर कैश बरामद हुआ। कैश इतना था कि उसे गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। शाम तक 40 लाख रुपये की गिनती हो चुकी थी। गोमतीनगर में ही एक किड्जी स्कूल को फ्रेंचाइजी पर संचालित करने का भी पता चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें