फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिश्वत मांगने वाले इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर धर्मशील अग्रवाल को रिश्वत मांगने के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उसे तीन साल की कैद और पचास हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है।
विज्ञापन

धर्मशील अग्रवाल पर सात करोड़ रुपये की एफडीआर रिलीज करने के एवज में साठ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। कोलकाता स्थित मेसर्स जेडी टेपस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने सीबीआई से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स विभाग ने उनकी सात करोड़ रुपये की एफडीआर सीज कर दी थी। एफडीआर जारी करने के लिए इंस्पेक्टर धर्मशील अग्रवाल साठ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इस शिकायत पर सीबीआई ने तीन अक्तूबर 2018 को मामला दर्ज किया। विवेचना के बाद आरोप सही पाए गए जिसके बाद सीबीआई ने उसके और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ 30 नवंबर 2018 को चार्जशीट दायर की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें