फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान आपने भी ऐसा किया है तो पढ़ लें ये खबर

Wed, 15 Feb 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान 500 एवं 1000 रुपये के पुराने नोट से महंगी कार खरीदने वाले, बिजली बिल जमा करने वाले और बैंक में भारी मात्रा में कैश जमा करने वालों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है। 
विज्ञापन


विभाग ने इन लोगों को नोटिस भेजकर 15 फरवरी तक जवाब मांगा है। तय तारीख पर जवाब नहीं देने पर दूसरा नोटिस भेजा जाएगा जिसमें इनकम टैक्स के संग पेनाल्टी भी शामिल होगी। इसकी वसूली न्यायालय के जरिए की जाएगी। 

आयकर विभाग की जांच टीम ने ऐसे 17,750 लोगों को दिसंबर से जनवरी के बीच नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इनमें एक करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन करने वाले 750 और एक करोड़ रुपये से कम का लेनदेन करने वाले 17 हजार शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें 400 से अधिक सराफा कारोबारी हैं। जांच इकाई के डिप्टी डायरेक्टर जयनाथ वर्मा ने मंगलवार को बताया कि जो नोटिसधारक इनकम टैक्स के दायरे में आ चुके उन्हें उसे चुका देना चाहिए। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इन लोगों को जवाब देने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। इसके बाद भी जवाब न देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

पीएम की स्कीम अपनाएं

डेमो प‌िक
आयकर विभाग ने नोटिसधारकों से पीएम की स्कीम को अपनाने की अपील की है। इस स्कीम में इनकम टैक्स चुकाकर कार्रवाई से बच सकते हैं। वहीं, जो लोग जवाब नहीं देंगे उनको दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। 

इनको भेजा नोटिस
एक करोड़ से ऊपर   750
एक करोड़ से कम   17,000
सराफा कारोबारी      400
मोटर शोरूम              25
सेलफोन शोरूम         15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें