फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: यूपी में अब एक सप्ताह में बन जाएंगे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, सीएम ने दिए निर्देश

Fri, 22 Sep 2023 06:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां अब एक सप्ताह के अंदर लोगों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बन जाएंगे। सीएम योगी ने यह निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में आवेदन करने के अब एक सप्ताह की अवधि में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने ई डिस्ट्रिक सेवाओं के लिए निर्धारित समय सीमा में बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के लिए निर्धारित तय समय सीमा को कम करने की बात कही। शासन के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही निर्धारित तय समय सीमा को कम करने का आदेश जारी किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद सेवाएं नहीं मिलने पर जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण में हीलाहवाली और लेटलतीफी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमाण पत्र जारी करने में बांदा, सीतापुर और अमेठी अव्वल
आईजीआरएस की रिपोर्ट के अनुसार जाति प्रमाण पत्र के आवेदन तय समय सीमा के अंदर जारी करने में बांदा, सीतापुर और अमेठी जिला अव्वल हैं। औरैया, गाजियाबाद और लखनऊ सबसे पीछे हैं। निवास प्रमाण पत्र जारी करने में सीतापुर, बांदा और कन्नौज शामिल हैं। औरैया, लखनऊ और जालौन पीछे हैं। आय प्रमाण पत्र करने में सीतापुर, बांदा और शाहजहांपुर सबसे आगे हैं। औरैया, गाजियाबाद, कौशांबी पीछे हैं। हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदन के निस्तारण में शामली, गाजियाबाद और हरदोई सबसे आगे हैं। जालौन, शाहजहांपुर और बलिया सबसे पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें